फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वयं सहायता समूह मेें महिलाओं से धोखाधड़ी, केस दर्ज

Wed, 29 May 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के तीन गांव की 16 से अधिक महिलाओं से हुई है लाखों की ठगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र तीन गांव में स्वयं सहायता समूह की 16 से अधिक महिलाओं से लाखों की ठगी करने मामला सामने आया है। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर, पिपरी और बरगदी गांव में स्वयं सहायता समूह से महिलाएं जुड़ी हैं। रुपये जमा करती थीं और बैंक के माध्यम से ऋण भी लेती थी। इसमें अनिता नाम की महिला रुपये जमा कराने, लोन दिलवाने और किश्त जमा करने का कार्य करती थी। बताया जा रहा है कि अनपढ़ होने के कारण अंगूठा लगावा लेती थी। एक बैंक खाते के बजाए कई 16 से अधिक महिलाओं का चार से पांच- पांच बैंक खाता खोलवा दिया था। इसके बाद अन्य खातों से लोन लेकर एक सीएफसी संचालक जिसका नाम सोमनाथ बताया जा रहा है, उसके खाते में जाम करवा देती थी। यह मामला तब खुला जब किश्त जमा करना बंद दी और बैंक वाले समूह के सदस्यों के घर पहुंचे। कई खातों से निकासी की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। सभी ने सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर अनिता और सोमनाथ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें