फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डबरा गांव में खसरे का प्रकोप

Wed, 29 May 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के डबरा गांव में पिछले कई दिनों से खसरे का प्रकोप फैला हुआ है। 12 से अधिक बच्चे इसकी चपेट में है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में दवा आदि का वितरण कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

डबरा में खसरे के प्रकोप से शिवम (10), आनंद (5), चिनकू (10), सुफियान (8), शाहिद (8), सगीर (9), साहिल (6), पंकज (10), अनीता (12), सहित लगभग 12 से अधिक बच्चे पीड़ित हैं। सभी के बदन पर चेचक के दाने निकले हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा आदि वितरण करने में जुटी हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि गांव में दवा आदि का वितरण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें