संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सोमवार से एमबीबीएस के चौथे बैच का फाउंडेशन कोर्स हो गया है। कोर्स में छात्र-छात्राओं को जिला व मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी दी जा रही है, जबकि सीनियर जूनियर का भी समानता लाया जा रहा है। इससे 2024 बैच के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
फाउंडेशन कोर्स दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें स्किल डेवलपमेंट, लोकल भाषा, कॉलेज के रूल्स रेगुलेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। अलग-अलग दिन नई-नई बातें छात्र-छात्राओं को बताया जा रहा है। पहले दिन बृहस्पतिवार को छात्रों को जिले की लोकल भाषा व मेडिकल कॉलेज के नियमों से अवगत करवाया गया। इसके साथ ही अन्य दिनों में छात्रों को स्पोर्ट्स एवं एक्स्ट्रा एक्टिविटी कराया जाएगा।
जिसमें नए छात्र कॉलेज के स्टाफ फैकल्टी तथा अपने सहपाठी से फ्रेंडली हो जाए, दो सप्ताह बाद 28 अक्तूबर से प्रथम वर्ष के विषय का पठन पाठन कार्य शुरु हो जाएगा।
प्रथम वर्ष में छात्रों को एनाटमी, बायोकेमिस्ट्री, फीजियोलॉजी व कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई शुरू की जाएगी। मीडिया प्रभारी डॉ. हशमतुल्लाह ने बताया कि नए बैच के छात्रों का फाउंडेशन कोर्स शुरु हाे गया। छात्रों को जिला व मेडिकल कॉलेज से जुड़ी सभी जानकारियां दी जा रही है। 28 अक्तूबर से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।