फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला से सवा लाख लोगों को लाभ

Sun, 17 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भाजपा अनुसुचित प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते सांसद कौशल किशोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बसपा मुखिया दलित की नहीं दौलत की भाषा सुनती हैं। दलितों की हितैषी बनकर अपना हित साधने में लगी हैं। उनकी पार्टी के दो सवर्ण नेता को छोड़ दलित उनसे नहीं मिल सकता है। यह बात दलित वर्ग को समझ में आ गई है। हर वर्ग के समर्थन के साथ 2017 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

यह बातें संसदीय क्षेत्र मोहन लालगंज के सांसद कौशल किशोर ने कही। वह रविवार को मुख्यालय के एक लाज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि कथनी व करनी में साफ अंतर दिख रहा है। सूबे में कई बार बसपा की सरकार रही, लेकिन दलितों के हित में कोई काम नहीं हुआ। मोदी सरकार ने दलित वर्ग के उत्थान के लिए कौशल विकास व उज्ज्वला योजना को लागू किया है।
योजना से अभी तक 1 लाख 25 हजार अनुसूचित वर्ग को लाभ मिल चुका है। अभी तक इतना काम किसी पार्टी ने नहीं किया है। जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने घहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को हर वर्ग को एकजुट करने के लिए सजगता से काम करना होगा। पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे तो लक्ष्य हासिल करना तय है।
विज्ञापन

संचालन जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कन्हैया पासवान व राजेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कन्हैया गौड़, श्यामसुंदर मित्तल, राजू पासवान, बबलू तिवारी, आशीष शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा, नितेश, संपूर्णा, शैलेश, हरिशंकर, दीपक मौर्या, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें