शाहपुर। मंडी शुल्क की चोरी कर बिहार में बिकने जा रहे एक ट्रक गेहूं को मंडी इंस्पेक्टर ने पकड़ लिया। ट्रक चालक मंडी शुल्क आदि का कागज नहीं दिखा सका। अलग अलग रूटों पर तीन ट्रक और पकड़ी गई। जिसके पास गेट पास नहीं था। पकड़े गए ट्रक समेत गेहूं को कब्जे में लेकर टीम कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहपुर ले आए।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे मंडी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह सचलदल के सदस्य के साथ इटवा से बांसी रोड पर सेनुरी चौराहे के समीप चेकिंग कर रहे थे। इटवा से बांसी की तरफ जा रही गेहूं लदे ट्रक को रोककर कागज मांगे गए। ट्रक चालक मंडी शुल्क आदि का कागज नहीं दिखा सका। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि महुआ से गेंहू लोड कर बिहार ले जा रहे थे। यह बिहार में किसी फ्लोर मिल तक पहुंचाया जाना था। सचलदल प्रभारी राजेश कुमार सिंह बरामद ट्रक को कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहपुर ले आए।
बगैर गेट पास के बैदोला में तीन ट्रक पकड़े
शाहपुर कृषि उत्पादन मंडी के सचलदल प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में डुमरियागंज के बैदौला चराहे पर चेकिंग के दौरान गोंडा से बैदौला चौराहे से होते हुए खलीलाबाद के लिए जा रही थी। गेहूं से भरा तीन ट्रक बैदौला चौराहे पर रात करीब डेढ़ बजे पकड़ी गई। तीनों ट्रकों के गेट पास गेट पास नहीं मिला, खैर मंडी शुल्क जमा था। तीनों गाड़ियों पर बीस बीस हजार रुपये जुर्माना मारकर छोड़ दिया गया।