फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को चार कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 4066 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3961 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 57 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक चार संक्रमित पाए गए। इनमें नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के विजयनगर मोहल्ले में एक संक्रमित मिला। मठवलिया गांव में एक संक्रमित मिला। बेलसड़ गांव में एक संक्रमित मिला। खेसरहा ब्लॉक के मरवटिया गांव में एक संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। इस बाबत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि चार संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें