फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चाकूबाजी में दो बाल अपचारी समेत चार आरोपी दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। गढ़वा गांव में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दो बाल अपचारियों को सुधार गृह भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर अगया और गढ़वा गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान धारदार हथियार और चाकू से हमला किया गया, जिसमें मंगरू गौड़ और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में विपिन यादव को भी चोटें आई थीं।
बताया गया कि अगया और गढ़वा गांव की मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं पिपराइच कस्बे के रास्ते विष्णुपुरी स्थित फरेन नाला में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने गढ़वा चौक पर प्रतिमाएं रोक दीं। इससे देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब 12 बजे प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। घायल मंगरू गौड़ की मां राजकुमारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सचिन चौधरी और राज चौधरी को गिरफ्तार किया। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है जबकि दो बाल अपचारियों को सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने राज के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें