बांसी(सिद्धार्थनगर)।। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को कस्बे के इंद्रानगर वार्ड में स्थित एक मिठाई के कारखाने में छापा मारा। इस दौरान तीन नमूने रिफाइंड सोयाबीन तेल, बूंदी लड्डू एवं छेना रसगुल्ला का लिया। प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों के संबंध में इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की संस्तुति की।
नमन मेडिकल स्टोर जोगिया उदयपुर से दो नमूने लिकोराइस सिरप एवं प्रोजाइम फूड सप्लीमेंट का नमूना संग्रहीत किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, आरएन वर्मा, नीरज कुमार चौधरी एवं चंद्रभानु पटेल शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री प्राप्त हो इसके लिए नमूने लिए गए हंै। सभी नमूने को जांच के लिए भेजे जाएंगे।