भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव में शुक्रवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया।
धनोहरी गांव निवासी मुनिराम गांव के उत्तर तरफ पोखरे के भीट पर एक रिहायशी झोपड़ी में आटा चक्की लगा रखी थी। दोपहर करीब 12:00 बजे आटा पीसने के दौरान छप्पर से धुआं निकलने लगा। जब तक मुनिराम कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। गांव वालों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही आग बुझाने में जुट गए। अग लगी में आटा चक्की, गेहूं, बिस्तर, चारपाई आदि जल गए। इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि आग में हुए नुकसान के आकलन के लिए लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर जो भी होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।श