फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिन और छाएगा कोहरा...हवा से बढ़ेगी गलन

Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पछुआ हवा और कोहरा छाने से सोमवार को लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए। 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। माैसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 तो न्यूनतम 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को पछुआ हवा और घने कोहरे से सुबह की शुरुआत हुई। दिन चढ़ने के साथ पछुआ हवा का रफ्तार भी बढ़ता गया। इससे लोग पूरे दिन ठंड और गलन से परेशान होते रहे। अचानक ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ा पहनकर ही घर से निकले। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से ठंड के साथ गलन बढ़ गई है। सुबह-शाम गलन और कोहरे का सितम जारी है।
सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ कम होता गया। हाईवे पर चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। धूप के बावजूद वातावरण में गलन होने से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बाजार के अलावा बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम में नमी रहेगी। जबकि, दो दिन बाद धूप खिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें