फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सकों ने की बैठक, तय हुई वैक्सीनेशन की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
तय की गई वैक्सीनेशन की तारीख
विज्ञापन

एसडीएम ने प्राइवेट चिकित्सकों से मदद की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर के रोडवेज स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर डुमरियागंज के प्रमुख निजी चिकित्सकों की बैठक हुई। जिसमें सभी चिकित्सकों ने क्रमवार अपने अस्पताल पर वैक्सीनेशन करने की तारीख तय की। बैठक में डॉक्टरों ने लोगों से अपील किया कि लोग प्राइवेट अस्पतालों पर भी आकर कोरोना का टीका लगवा लें।
डॉ. फैजान अहमद ने कहा कि 45 साल या 45 साल से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंच सके। जिससे हम, परिवार और हमारा समाज सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई जानकारी लेना हो या वैक्सीन के बारे में किसी तरह का कोई भ्रम हो तो डॉ. अब्दुस्सलाम हाशमी बेवां मोबाइल 8052071287, डॉ. सगीर अहमद मोबाइल 9839916586 और डॉ. मोहम्मद वासिफ बैदौलागढ़ 9919336363 से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में डॉ. अब्दुस्सलाम हाशमी, डॉ. सगीर साहब, डॉ. नईम साहब, डॉ. अय्यूब साहब और डॉ. मोहम्मद वासिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इस दिन होगा वैक्सीनेशन
डुमरियागंज। सोमवार को डॉ. फैजान अहमद फैज क्लीनिक डुमरियागंज मोबाइल 9839504139, मंगलवार को डॉ. अलीमुद्दीन फाएका क्लीनिक मोबाइल 6392039469, बुधवार को डॉ. अय्यूब लाइफ हेल्थ केयर सेंटर मोतीगंज, मोबाइल 9598991786, बृहस्पतिवार को डॉ. अब्दुल नईम सिद्दीकी सिद्दीकी हेल्थ क्लीनिक भुईगावां मोबाइल 9721855450 में पहुंचकर लोग वैक्सीन लगवा कर कोरोना से सुरक्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें