संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। बांसी तहसील के बड़हरघाट मंदिर पर मछुआरा समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को बडे़ धूमधाम से अपने कुल देव बाबा अमर सिंह कोयला बाबा की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर गांव, क्षेत्र के अतिरिक्त दूर दराज से भी मल्लाह समुदाय के लोगों ने भाग लिया।प्राचीन परंपरा के अनुसार, बड़हरघाट मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इस दौरान पूजन के दौरान एक नई नाव बनाकर उसमें बाबा अमर सिंह और कोयला बाबा का विधि-विधान से पूजन अचर्न किया। आरती उतारने के उपरांत नाव को नदी में प्रवाहित कर दिया गया। इस दौरान अपने पशु परिवार की समृद्धि व कल्याण की उनसे मनौती भी मांगी गई। कार्यक्रम में सम्मिलत हुए हरिवंश साहनी ने कहा कि समाज में पिछड़ चुके मल्लाह जाति के लोगों के उत्थान के लिए बाबा का योगदान अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम में राजडीह, बडहरघाट, सुकरौली, ओदनवा ताल, खेतवल, सोनपुर, नागचौरी, कोल्हुई, मनकर आदि गांवों के लोग उपस्थित रहे।