फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान एवं बर्तन की तीन दुकान में लगी आग

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के भारत- नेपाल सीमा खुनुवां के कस्बे में लगी आग में जला बर्तन का सामान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मकान एवं बर्तन की तीन दुकान में लगी आग
विज्ञापन

खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां कस्बा में बृहस्पतिवार रात एक मकान और बर्तन की तीन दुकानों में आग लगने से लाखों का सामान उसकी चपेट में आकर बर्बाद हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
खुनुवा कस्बा में अंजू मोदनवाल के कमरे से बृहस्पतिवार रात आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसके बाद उन्हीं के मकान में किराए के कमरों में खोली गई बर्तन की तीन दुकानों में भी आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीनों दुकानों से लपटें उठने लगीं। कस्बा के लोग अपने संसाधन से आग बुझाने लगे। हालांकि आग विकराल रूप लेती जा रही थी। इसी बीच रह-रह कर दो घरेलू गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से लोग दहशत में आ गए और आग बुझाते लोग डरकर भागने लगे।
विज्ञापन

लोगों ने फायर ब्रिगेड सर्विस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची मिनी फायर सर्विस की गाड़ी स्टार्ट होकर बंद हो गई। इस पर आग बुझाने जुटे लोगों में काफी नाराजगी बढ़ गई। सूचना पर नेपाल से और जिले से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित अंजू मोदनवाल ने बताया कि रात में खाना बनाकर बाहर रह रही बड़ी बेटी से बात कर रही थीं, उसी बीच कमरे में आग लग गई। उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद एक बेटा वो दो बेटियों की जिम्मेदारी उन पर है।
बड़ी बेटी की अगले साल शादी करने की तैयारी पूरी कर ली थी। आग में लगभग ढाई लाख रुपये जल गए। लगभग चार लाख के जेवरात सहित और कई सामान आग की चपेट में आ गए। बर्तन की दुकान के मालिक राहुल कौशल ने बताया कि आग से बहुत सामान जलकर बर्बाद हो गया। शोहरतगढ़ निवासी विशाल कौशल की बर्तन की दुकान में आग से काफी क्षति हुई है। मौके पर एसडीएम शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे मय फोर्स, लेखपाल शिव कुमार पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

नेपाली फायर ब्रिगेड की टीम ने की सहयोग
एसएसबी चेक पोस्ट कमांडर रमेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान ने नेपाल एपीएफ इंस्पेक्टर शंकर सिंह, मर्यादपुर चौकी प्रभारी धर्मराज भंडारी से संपर्क कर तौलिहवा मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाने की अपील की। उसके बाद 12 किमी दूर से फायर सर्विस की गाड़ी 25 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने में प्रभु दयाल, दिनेश कुमार गुप्ता, पटवारी यादव, गुड्डू गुप्ता, संतोष कसौधन, लवकुश यादव आदि ने सहयोग किया। लोगों ने तहसील स्तर पर फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें