संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। थाना क्षेत्र के खोरिया शिव बक्स गांव में एक रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगीं आग में घर का सारा समान जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है।
खोरिया शिव बक्स निवासी पतिराम गांव के बाहर सड़क के बगल छप्पर का मकान बनाकर रहते हैं। परिवार के लोग मंगलवार दोपहर पड़ोस के घर किसी काम से गए थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
जब तक लोग आग बुझाने के लिए इकट्ठा होते तब झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस आग में झोपड़ी में खड़ी एक बाइक समेत अनाज कपड़ा सहित सारा समान जल गया। आग से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।