डुमरियागंज। जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटकने वालों आवेदकों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम को पत्र भेजा है।
उन्होंने कहा कि लोग तहसील से ब्लाॅक कार्यालय व सचिव के पास भटक रहे हैं। इसलिए आवेदकों को जल्द से जल्द प्रमाणपत्र दिलवाने की कार्रवाई की जाए। डीएम को भेजे पत्र में पूर्व विधायक ने बताया कि जनसुनवाई व क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं कि डुमरियागंज क्षेत्र सहित पूरे जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जनता को कितनी दिक्कतें हो रही हैं।
प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया अत्यंत धीमी, जटिल और परेशानियों से भरी हुई है। जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी प्रमाणपत्र समय से नहीं मिल पाता। यह स्थिति आम नागरिकों के लिए मानसिक और आर्थिक रूप से बहुत कष्टदायक बन गई है। संवाद