ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के टीसम गांव के पास शुक्रवार को तस्करी के लिए ले जाए जा रहे भैसों के झुंड के साथ एक तस्कर को एसएसबी की 50वीं वाहिनी के जवानों ने गिरफ्तार किया है। मौके से 51 भैंसा व पड़वा बरामद किया। आगे की कार्रवाई के लिए ढेबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी के 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चमनगंज ढेबरुआ से बहादुरगंज नेपाल कुछ लोग अवैध रूप से भैसों व पड़वों की तस्करी की फिराक में हैं। एसएसबी की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महादेव बुजुर्ग के पास एक व्यक्ति को 51 भैसों के साथ पकड़ा। उसने अपना नाम राजू निवासी अकरहरा थाना ढेबरुआ बताया है। एसएसबी ने पशुओं व तस्कर को कार्रवाई के लिए ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया है। संवाद