फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एलटी बॉक्स में लगी आग, गांव में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
डुमरियागंज के वासा दरगाह गांव में आग लगने के बाद विद्युत एलटी बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत एलटी बॉक्स में अचानक आग लग गई। बॉक्स से लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसकी जानकारी तत्काल लाइनमैन को दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एलटी बॉक्स काफी पुराना हो चुका है। इसमें पहले भी कई बार स्पार्किंग हो चुकी है। आग लगने की घटना के बाद लोगों में भय बना रहा। उन्होंने विद्युत विभाग से बॉक्स की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई आरिफ खान ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद लाइनमैन को मौके पर भेजा गया था। एलटी बॉक्स को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें