फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में जालसाज पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Feb 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया गांव की एक महिला ने पति को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुर मठिया गांव की अनीता गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एजेंट संजय यादव (ग्राम बनकटा बड़ा टोला परवरपार, थाना रामकोला) ने उसके पति दिनेश गुप्ता को रूस भेजकर तीन माह के भीतर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि एजेंट ने अलग-अलग किस्तों में 1.10 लाख रुपये ऑनलाइन तथा 20 हजार रुपये नकद ले लिया। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उसके पति को विदेश नहीं भेजा गया।
दबाव बनाने पर आरोपी ने 40 हजार रुपये वापस किया, लेकिन बाद में उसने जो चेक दिया था वह बाउंस हो गया। पीड़िता के अनुसार, ऑनलाइन और नकद धनराशि छोटेलाल यादव उर्फ ममता देवी के खाते में भेजी गई थी। स्थानीय थाने पर कार्रवाई के लिए कई बार तहरीर दी,लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि अपना पैसा मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी जालसाज देता है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जालसाज पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की भूमिका और लेनदेन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें