बघौचघाट(देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी विपुल शुक्ला ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दी और खोजबीन तेज कर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस की तत्परता से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।