फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना रिपर लगाए कंबाइन मशीन चलाने पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की पराली जलाने पर दर्जन भर किसानों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई, नोटिस जारी
विज्ञापन


नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कुर्तियां में बिना रिपर लगाए कंबाइन मशीन चलाने पर एसडीएम नवीन प्रसाद ने जुर्माने की कार्रवाई की है। इसके अलावा पराली जलाने वाले करीब एक दर्जन से अधिक काश्तकारों के विरुद्ध जुर्माना नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी पराली न जलने पाए इसको लेकर विभाग पूरी तरह से सख्त है। मंगलवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चला कि कुर्तियां में बिना रिपर लगाए कंबाइन मशीन चलाई जा रही थी। पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई भी प्रचलित है। साथ ही निर्देश के क्रम में राजस्व कर्मी लगातार क्षेत्र का दौरा कर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से एक दर्जन से अधिक ऐसे काश्तकार पकड़ में आए हैं। यह किसान अपने खेतों की पराली जला रहे थे। संबंधित के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। इसे लेखपालों को तामिल करा जुर्माना राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें