मारने पीटने की नौबत आ गई थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह से भीड़ से बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बची। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए एसओ कठेला समय माता थाना संतोष कुमार यादव, एसओ गोल्हौरा बालजीत राव डायल-112 की तीन गाड़ी और थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों तरफ तनातनी का माहौल बना रहा।
वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही सीओ इटवा जयराम भी पहुंच गए। वह लोगों को मनाने में जुटे रहे। मारपीट में पहले पक्ष से नंदू, फूलमती पत्नी दलसिंगार, उसकी पुत्री बबिता, संजय, प्रदीप और मुरली को चोटे आई हैं। अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं दूसरे पक्ष क अंबरीश यादव, जगदीश यादव, मनोज यादव और प्रीती को चोट आई है। घायलों को बांसी सीएचसी पहुंचवाया।
मारपीट के बाद ग्रामीणों ने बरात को रोक लिया था। तीन थानों की पुलिस टीम के पहुंचने के बाद लोगों को किसी तरह से समझाया फिर बरात जा सकी। शादी अंबरीश के भाई गिरीश यादव के लड़के की है। जो संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के राजघाट गांव के लिए गई है।
गांव में छावनी में तब्दील
विवाद की सूचना पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिश्रौलिया, कठेला समय माता थाना, शोहरतगढ़, गोल्हौरा, जोगिया और बांसी कोतवाल सहित पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव के हर गली में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।वहीं शाम आठ बजे एएसपी सिद्धार्थ ने भी गांव में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।
बोले अधिकारी
रास्ते के विवाद के लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- जयराम, सीओ इटवा।