फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेवां मुस्तहकम गांव में घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
रविवार की सुबह तीन बजे हुई घटना में जहां चार वर्षीय मासूम के साथ दो अन्य घायल हो गए, वहीं दो बाइक समेत एक बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेंवा मुस्तहकम गांव निवासी नीरज तिवारी ने थाने पर दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की सुबह करीब तीन बजे हमारे घर के सामने विपक्षी प्रदीप तिवारी ने अपनी कार खड़ा की। मना करने पर प्रदीप व उनके घर के हमारे घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बीचबचाव में सनी व जितेंद्र को भी पीट दिया। इसी दौरान चार साल की मासूम रिया का सिर फट गया। किसी तरह से हम लोगों को जान बचाता देख विपक्षी लोगों ने दो बाइक व हमारी बोलेरो कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें