गौर। शिवाघाट-सोनहा मार्ग पर रविवार की दोपहर शिवा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को गौर सीएचसी भेजवाया।
हादसे में घायल होने वालों में मनिंदर गुप्ता (50) निवासी श्याम नगर बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, गणेश प्रसाद (42) मेंहदावल संतकबीरनगर जो बभनान बाजार स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। शिवाघाट-सोनहा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार राजदेव निषाद (31) ग्राम मेड़हवा पोखरा बाजार थाना कप्तानगंज से टक्कर हो गई।
इस बीच शिवा गांव की रुखसाना (30) पुत्री जमीरउल्लाह बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। संवाद