फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: पीने-पिलाने की बात पर हुई मारपीट, चोटिल युवक की मौत

Tue, 12 Sep 2023 05:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

एसओ बालजीत राव का कहना है कि मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित रमवापुर कली मोड़ पर रविवार को एक दुकान पर शराब पिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक व्यक्ति चोटिल हो गया। जिसकी सोमवार देर शाम मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के महुआ निवासी हरीलाल रमवापुर (35) रविवार को रमवापुर कली मोड़ पर स्थित एक शराब की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि कुछ देर बाद सेमरी निवासी बृहस्पति पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने हरीलाल से शराब पिलाने की फरमाइश कर दी। हरीलाल के मना करने पर दोनों में नोकझोंक होने लगी। जो बाद में मारपीट में बदल गई।

इसे भी पढ़ें: पत्नी ने सभासद पति पर दर्ज कराया दरिंदगी का केस, बोली- शादी को हो गए 22 साल, अब भी...
विज्ञापन


इस मारपीट में हरीलाल अचेत हो गया। पहले से वहां मौजूद लोग हरीलाल को उठाकर एक प्राइवेट डाॅक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। सोमवार देर शाम हरीलाल की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुभावती देवी ने सोमवार रात गोल्हौरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर सेमरी निवासी बृहस्पति पांडेय पर मारने पीटने का आरोप लगाया। जिससे उससे पति की होने की बात कही। पीड़िता ने मामले की जांच करके कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ बालजीत राव का कहना है कि मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें