फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवती महिलाओं, बच्चों की कराएं जांच व टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर के मल्हवार में टीकाकरण शिविर में दी गई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के मल्हवार गांव में सोमवार को टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 लोगों का टीकाकरण और पांच गर्भवती महिलाओं की जांचकर उन्हें जरूरी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन


मिशन इंद्रधनुष के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एएनएम विमला गुप्ता ने 18 बच्चों का टीकाकरण किया, वहीं गांव की पांच गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश दिया। टीकाकरण सत्र की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण से काली खांसी, गला घोटू, टिटनेस, टीबी, दिमागी बुखार, चेचक, पोलियो, निमोनिया डायरिया इंफ्लूंजा, हेपटाइटिस बी समेत 10 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने के साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीएमसी यूनिसेफ सूर्यदेव सिंह, रीता मिश्रा, राधिका देवी, सुंदरी, अंकिता, गीता और रवीना उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें