फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में डीजे नहीं बजाने को लेकर मारपीट, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में डीजे नहीं बजाने को लेकर मारपीट, सात जख्मी
विज्ञापन

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नावडीह गांव में शनिवार को होली के हुड़दंग में मंदिर के सामने डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में सात लोग जख्मी हो गए। उन्हें सिरसिया सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार को होली पर्व पर गांव में निकले जुलूस में डीजे बज रहा था। इस दौरान शिवालय पर डीजे नहीं ले जाने पर गांव निवासी राम सूरत कन्नौजिया और लाले भारती के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी बात को लेकर शनिवार सुबह घर से खेत के लिए निकले राम सूरत कन्नौजिया को लाले भारती ने घेर लिया और कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। शोर सुनकर दो पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए और जमकर मारपीट की। मारपीट में एक पक्ष के राम सूरत (35), गोविंद (22), व पिंटू उर्फ गुड्डू (17) और दूसरे पक्ष के बुद्धि सागर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के लाले भारती (35), लवकुश (22) व सुरेश (25) मामूली रूप से घायल हो गए। मामला बढ़ता देख राम सूरत ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी घायलों को थाने ले गई, जहां से गंभीर रूप घायल चार व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सिरसिया भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें