भनवापुर क्षेत्र में गेहूं की फसल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लेड़सर नानकार के सिवान में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे 50 बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग को काबू किया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुुझने के बाद मौके पर पहुंची।
बलरामपुर की सीमा पर स्थित लेड़सर नानकार गांव के सिवान में दोपहर अचानक आग लग गई। पछुआ हवाओं के प्रभाव से भड़की आग में कुछ ही देर में पूरे सिवान को आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए लोग आग बुझाने के लिए तेजी से दौड़ पड़े। बिजौरा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ल व कांस्टेबल आलोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ आसपास के जलस्रोतों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
आग की लपटें बलरामपुर के भरवलिया गांव की ओर तेजी से बढ़ रही थी। सूचना पर बलरामपुर जिले से फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा। उस वाहन के प्रयास से आग को आगे बढ़ने से रोकने में मदद मिली। आग से सावला का 10 बीघा, दुक्कन का एक बीघा, पुसाई, निरहू, सुभाष, लोकई, प्रभु, बाबूलाल, सोमई, जोखई, निवास, जेठू, मुनिराम, भगेलू आदि किसानों का करीब 50 बीघे फसल जल गई।