फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्रोन से हुआ उर्वरक का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव पर गेहूं की फसल में ड्रोन से रासायनिक दवा एवं उर्वरक का छिड़काव किया गया। इस दौरान क्षेत्र में पहली बार नई तकनीक से छिड़काव देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में ड्रोन से खेतों में दवा एवं उर्वरक की छिड़काव किया गया। बताया जाता है कि एक एकड़ फसल में रासायनिक खाद में आधा लीटर नैनो यूरिया, आधा लीटर डीएपी एवं 250 एमएल सागरिका के घोल में एक एकड़ खेत में छिड़काव होता है। इसकी लागत लगभग आठ सौ रुपये होती है। 25 एकड़ फसल में छिड़काव किया गया। इससे कम लागत में अधिक पैदावार होती है। साथ ही कम समय में ही ड्रोन से छिड़काव हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान राजबहादुर पांडेय, महेंद्र चौधरी, भुवाल मौर्या सहित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें