फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप में भी ठंड का अहसास पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

Fri, 06 Dec 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पछुआ शुरू होने के कारण ठंड बढ़ने लगी है। तीन दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। इस कारण ठंड के साथ लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। सीजन में पहली बार दिन व रात का पारा सामान्य से नीचे आ गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण कोहरा समाप्त हो गया है, जबकि सुबह शाम ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह पार्क मेंं टहलने वालों की संख्या कम हो गई है, जबकि शाम को लोग जल्दी घर पहुंचने लगे हैं।
जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.4 एवं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बस्ती के रिकॉर्ड के अनुसार सामान्य तापमान से कम है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 8 दिसंबर से नेपाल की तराई में बादल आएंगे, कहीं कहीं बारिश हो सकती है। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। हवा के कारण कोहरा नहीं रहेगा, जबकि तीन दिन बाद बादल-बारिश का अनुमान है। दिन में चल रही तेज पछुआ हवाओं के आगामी 48 घंटों तक जारी रहने के कारण तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है। तदुपरांत पश्चिमी दिशा से उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 8-9 दिसंबर के दौरान प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश के तराई एवं संलग्न इलाकों में कहीं-कहीं बूंदा बांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। संवाद्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें