फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पैर से गला दबा मासूम को मार डाला

Sat, 15 Apr 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिलखती मृत बच्ची की मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर क्षेत्र के महरिया गांव के टोला कोल्हुआ में एक हैवान पिता ने अपनी पांच माह की मासूम बेटी की पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि बेटा नहीं होने से वह नाराज था और पत्नी से बार-बार बेटी को मारने के लिए कहता था। जब पत्नी ने नहीं सुनी, तो उसने खुद बेटी को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र महरिया गांव के टोला कोल्हुआ निवासी अवधेश की पत्नी संगीता को पांच माह पूर्व एक बेटी हुई थी। बेटी का नाम अंशिका रखा गया। शुक्रवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद अवधेश ने पैर से बेटी का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी संगीता ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद ही पति व सास तरह-तरह के ताने दे रहे थे और हर दिन बेटी को जान से मारने के लिए कहते थे।
शुक्रवार की शाम वह खाना बनाने जा रही थी। इस दौरान सास व पति ने मिलकर पैर से मासूम का गला दबा दिया। वहीं, उसका बाजार क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी संगीता के पिता राजबली का कहना है कि बेटी पैदा होने के बाद से ही पति, उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और अंत में बच्ची को मार डाला। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें