फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर रुकी ट्रेन, लगा जाम

Fri, 14 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर । नगर के होम रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चेन पुलिंग करना एक शख्स को मंहगा पड़ा। गार्ड ने दौड़ा कर शख्स को पकडने के बाद आरपीएफ के हवाले किया। इस दौरान ट्रेन करीब आधा घंटा खड़ी रही। रेलवे क्रासिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। शहर करीब एक घंटे तक जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन

बढनी से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 55078 आउटर सिंग्रल को पार कर जैसे होम रेलवे क्रासिंग पर पहुंची, वैसे ही पीछे के डिब्बे में बैठे एक व्यक्ति ने चेन खींच दिया। ट्रेन हार्न देते हुए रूक गई। चेन खींचने वाले व्यक्ति ने पहले आगे-पीछे देखा और धीरे से उतर गया। आगे के कोच में बैठे गार्ड अनिल कुमार सब कुछ आराम से देखते रहे। जैसे ही चेन खींचने वाला व्यक्ति उतर कर आगे बढ़ा, पीछे से गार्ड ने उसे धर दबोचा। शख्स ने गार्ड से पकड़ छुड़ाने की कोशिश किया। ट्रेन में स्कार्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों को सौंप दिया। इस दौरान करीब आधा घंटा ट्रेन क्रासिंग पर खड़ी रही।
बीच शहर में ट्रेन खड़ी होने की सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इस संबंध में स्टेशन मास्टर केशव चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि होम सिग्रल के पास चेन पुलिंग की घटना हुई थी। ट्रेन में चल रहे गार्ड ने चेन खींच कर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। इस दौरान ट्रेन रेलवे क्रासिंग पर करीब 25 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें