फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला बन जाने से किसानों को मिलेगी राहत

Tue, 24 Mar 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। नगर पंचायत इटवा के कपिया लोहटी गांव में लगभग एक एकड़ भूमि में बन रहे गोवंशीय आश्रय स्थल से अब छुट्टा पशुओं से किसानों को राहत मिलेगी। 1.60 करोड़ रुपये की लागत से गोवंशीय आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें छुट्टा घूम रहे पशुओं को रखा जाएगा, जिससे किसानों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत इटवा में एक मात्र एक अस्थाई गोवंशीय आश्रय स्थल पेंडारी गांव में था, जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे पशुओं को रखा जा रहा है। इसके बावजूद कहीं-कहीं कुछ छुट्टा पशुओं के होने की जानकारी पंचायत को मिल रही थी। इसे देखते हुए कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे समस्या समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस गोशाला में पशुओं के चारे के लिए एक अलग गोदाम, रखवाली के लिए चौकीदार का एक कमरा और पशुओं के रहने के लिए गोशाला बनाई जाएगी। इस गोशाला में भी छोटे बछड़ों, गाय के लिए और सांड़ों के लिए रहने की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें