फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुनुवां बॉर्डर रोड चौड़ीकरण से मिलेगी जाम से निजात

Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़/ खुनुवां। नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां बाजार की सूरत जल्द बदली नजर आएगी। कस्बे की जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क की पटरी बनाकर इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों छोर किनारे लगभग 1700 मीटर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिला पंचायत की ओर से कराया जा रहा यह काम पूरा होने के बाद लोगों को जाम से निजात मिलेगी। वहीं, कस्बे का पानी सड़क पर नहीं ठहरेगा, जिससे जलभराव और गड्ढे से भी मुक्ति मिल जाएगी।
सीमावर्ती खुनुवां कस्बा से होकर नेपाल लोग जाते हैं, यहां से ट्रेड के वाहन भी गुजरते हैं। वाहनों का बोझ पड़ने के साथ ही नाला न बनने से सड़क पर जलभराव की समस्या हो जाती है। मगर अब नाले का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से परेशान कस्बे की बड़ी आबादी को राहत मिल जाएगी। सड़क चौड़ीकरण होने से जाम से लोगो को छुटकारा मिलेगा। खास कर बरसात के मौसम में गली मोहल्ले में जलभराव की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें