फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के जरिए जागरूक होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत महोत्सव के जरिए जागरूक होंगे किसान
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों पर 20 जुलाई तक गोष्ठी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से अमृत महोत्सव शुरू किया गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति कृषकों में जागरूकता पैदा करने एवं योजना के प्रति कृषकों की जिज्ञासा का समाधान करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर से सभी विकास खंडों के गांवों में प्रचार-प्रसार करने के लिए डीएम दीपक मीणा और सीडीओ पुलकित गर्ग ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने ब्लॉक मुख्यालयों पर 20 जुलाई तक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। विगत खरीफ में 37,800 किसानों का बीमा कराया गया था, जिसमें 5138 किसानों को 27366111 रुपये का उनकी फसल नुकसान होने की दशा में दिया गया। सर्वाधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले पांच कृषकों केदारनाथ साहनी, रियाजुद्दीन, धर्मेंद्र सिंह एवं फसल बीमा के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय योगदान देने के लिए कृषि विभाग के पांच कार्मिकों को सम्मान-पत्र भी दिया गया। उप कृषि निदेशक एलबी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए तहसील मुख्यालय पर स्थापित बीमा कंपनी के कार्यालय और टोल फ्री नंबर 18008896868, जिला समन्वयक के मोबाइल नंबर 6386823801 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, लीड बैंक अधिकारी ओम प्रकाश अग्रहरि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें