त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव में बृहस्पतिवार को भैंस नहलाने गए किसान की नौखान में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव निवासी राम उजागिर (45) बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे अपने भैंस को नहलाने गांव के पश्चिम स्थित नौखान पर गया था। भैंस नहलाने के दौरान राम उजागिर का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। नौखान के पास अपनी भैंस चरा रहे कुछ बच्चों ने राम उजागिर को डूबते देखा तो वह दौड़कर गांव में बताए। मौके पर पहुंचे गांव वालों के साथ ग्राम प्रधान सुनील तिवारी ने राम उजागिर को पानी में से निकाला और तत्काल बलरामपुर जिले के उतरौला स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने लाश को घर लाए और घटना की सूचना बिजौरा चौकी प्रभारी को दी।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पप्पू कुमार गुप्ता ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राम उजागिर अपने पीछे पत्नी चिनका देवी के साथ पांच बेटा व दो बेटियों को छोड़ गया है। मृतक के घर पहुंचे तहसीलदार ने लेखपाल को तत्काल आर्थिक सहायता के लिए दिया निर्देश। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव में भैंस नहलाने गए किसान का डूबने से मौत की सूचना पर मृतक के घर तहसीलदार डुमरियागंज डॉ. संतराज बघेल पंहुचे। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद आश्वासन दिया। वहीं, मौके पर मौजूद लेखपाल अभिषेक श्रीवास्तव को तत्काल सभी जरूरी कागजात पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। जिससे जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जा सके।