फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में किसान की मौत, बाइक से टक्कर मारने का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के बड़ाघाट गांव निवासी मोतीलाल निषाद (52) की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में जानबूझकर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पुत्र जगदीश निषाद ने बताया कि उनके पिता मोतीलाल निषाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत में धान की रोपाई का कार्य कराकर लौट रहे थे। आरोप है कि मालीजोत गांव के पास बड़हरघाट निवासी गौरव साहनी अपनी बाइक से आया और पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर उनके पिता को टक्कर मार दी।
इससे मोतीलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर परिवार के लोग घायल मोतीलाल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मिश्रौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें