फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल की राइस मिल में 181 बोरी खाद बरामद

Sun, 05 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। धान की रोपाई के मौसम में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के बीच नेपाल के कपिलवस्तु जिले में एक राइस मिल से बड़ी मात्रा में खाद की खेप बरामद हुई है। सीमा से सटे मायादेवी पालिका-8 के बिजुवा स्थित राइस मिल में छापेमारी कर पुलिस ने 181 बोरी डीएपी और यूरिया जब्त की है। इसके बाद खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किसान इन दिनों सहकारी समितियों और कृषि सामग्री बिक्री केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। कई किसान मजबूरी में भारत से अधिक कीमत पर खाद खरीद रहे हैं, जबकि समय पर खाद नहीं मिलने से धान की रोपाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे समय में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वितरित की जाने वाली खाद का एक निजी राइस मिल में मिलना किसानों की नाराजगी का कारण बना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें