फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू बेचने को लेकर क्रय केंद्र प्रभारी व किसान भिड़े

Sat, 05 May 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में मारपीट में घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के परसा स्थित साधन सहकारी समिति पर शनिवार को गेहूं तौल को लेकर किसान व सचिव के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट शुरु हो गई।  इसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोट लगी है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक- दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के पचउथ गांव निवासी घनश्याम पांडेय (36) गेहूं तौल को लेकर साधन सहकारी समिति परसा पर में आए हुए थे। इस दौरान किसान घनश्याम पांडेय व केंद्र सचिव रामउजागिर यादव व उनके पुत्र उमेश चंद्र यादव के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इस कदर बढ़ा कि मारपीट होने लगी।  मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोट लगी है।  किसान घनश्याम पांडेय का कहना है कि सचिव रामउजागिर यादव ने गेहूं तौल में समर्थन मूल्य कम कर के खरीददारी करने और तौल किए गए गेहूं का भुगतान न किए जाने को लेकर बातचीत के दौरान सचिव ने अपने सहयोगी के साथ हमको मारने-पीटने लगे। आसपास मौजूद आशीष पांडेय, दीपू शुक्ल, मन्नान आदि लोगों ने बीच-बचाव किया और डॉयल 100 पर सूचना दी।
पुलिस ने घायल किसान घनश्याम पांडेय को सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। वहीं, दूसरी ओर केंद्र सचिव रामउजागिर यादव ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि किसान घनश्याम ने समिति पर गेहूं तौल व भुगतान के लिए दबाव बना रहे थे। साथ ही उनके द्वारा सरकारी कार्य में वाधा उत्पन्न किया जा रहा था और इस दौरान मुझे बांस से मारकर घायल कर दिया। घटना में घायल दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें