फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होेगी कपिलवस्तु से हवाई सेवा

Sat, 05 May 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
यहां गेस्ट हाउस बनने के बाद पर्यटक कर सकेंगे विश्राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व को शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की स्थली कपिलवस्तु के लिए लागू ‘स्वदेश दर्शन योजना’ को रफ्तार मिल गई है। गेस्ट हाउस व हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया है लिहाजा यहां से जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। विदेशों से आने वाले पर्यटकों की राह आसान हो जाएगी। उनके ठहरने की उत्तम व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।  
विज्ञापन

केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने बौद्ध स्थलों के पर्यटकीय विकास को आगे बढ़ाने के लिए बौद्ध सर्किट के तहत कपिलवस्तु को भी जोड़ने का काम शुरू किया है। ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत कपिलवस्तु के लिए 33 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम चरण में 14 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। इसके तहत कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने गेस्ट हाउस व हेलीपैड का निर्माण शुरू कर दिया है। 
सहायक अभियंता रोहित तिवारी के मुताबिक हेलीपैड का निर्माण कार्य लगभग पांच माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद हवाई शुरू करने की दिशा में संबंधित विभाग को पहल करनी होगी। बताते चलें कि हवाई सेवा शुरू होने व गेस्ट हाउस बनने के बाद विदेशों से आने वाले पर्यटकों की राह आसान होने के साथ ही ठहरने का समुचित प्रबंध भी हो सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें