संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के मोहम्मदपुर में मंगलवार को संचार गतिविधि एवं माता बैठक हुई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने टीकाकरण, आभा आईडी कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया। अधीक्षक ने गर्भवतियों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए बताया कि स्वस्थ जच्चा-बच्चा के लिए टीकाकरण व नियमित जांच जरूर कराएं।
गांव में टीकाकरण से इन्कार करने वाले परिजनों को इसके फायदे बताते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
गर्भवतियों का शीघ्र पंजीकरण करने, आयुष्मान कार्ड, बनावाने के साथ ही पीएसएमए दिवस पर अधिक से अधिक महिलाओं को सीएचसी पर जांच व निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं लेने के लिए निर्देशित किया। अधीक्षक ने लू से बचाव के लिए लगातार पानी पीने, धूप में सिर पर ताैलिया रख कर निकलने का सुझाव देते हुए साफ- सफाई व मच्छरों से बचाव की अपील की।