संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी के दिनों में हड्डी के रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कैल्शियम की कमी से लोग घुटनों के दर्द और गठिया से जूझ रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग की ओपीडी में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
लोगों की हड्डियों में कैल्शियम की कमी तेजी से बढ़ रही है और विटामिन डी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। इसके कारण शरीर में दर्द की समस्या बढ़ रही है। गर्मी के बढ़ने पर भी लोग हड्डियों के दर्द से कराह रहे हैं। परीक्षण में कैल्शियम की कमी सामने आ रही है। आर्थो के डॉ. विमल द्विवेदी ने बताया कि शरीर में अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहती है, तो इसका सीधा असर दांतों और दिमाग पर पड़ता है। कैल्शियम की कमी खान-पान में लापरवाही के कारण होती है।
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 110 मरीज आ रहे हैं। इसमें से 25 से 30 मरीज हड्डियां घिसने से पैरों में सुन्नपन, शरीर में झनझनाहट और घुटने में गैप की समस्या वाले पहुंच रहे है।