फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतियोगिता में फैजाबाद हास्टल का रहा दबदबा

Sun, 11 Feb 2024 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के फूलपुर राजा में आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खेले गए पांच मुकाबलों में गोंडा स्टेडियम ने गोरखपुर हास्टल को, फैजाबाद स्टेडियम ने सिद्धार्थनगर को, लखनऊ पैरोफेसनल ने गोरखपुर फर्टिलाइजर को और गोरखपुर स्पोर्ट्स ने गगहा गोरखपुर को पराजित किया। जबकि फैजाबाद हास्टल ने गोरखपुर फर्टिलाइजर को हरा कर दूसरे मैच में जगह बना लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले मैच में गोंडा स्टेडियम ने गोरखपुर हास्टल को दो अंक से, दूसरे मैच फैजाबाद स्टेडियम ने सिद्धार्थनगर को 6 अंक से, तीसरे मैच में लखनऊ पैरोफेसनल ने गोरखपुर फर्टिलाइजर को दस अंक से, चौथे मैच में गोरखपुर स्पोर्ट्स ने गगहा गोरखपुर को आठ अंक से और पांचवें मैच में फैजाबाद हास्टल ने गोरखपुर फर्टिलाइजर को तीन अंक से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर निरपेंद्र सिंह, दद्दू चौधरी, सुहेल सिद्दीकी, शाहिद खान, भारत प्रजापति, सुधीर त्रिपाठी, मौलाना इरफान, अदनान खान, विकास सिंह, नईम राइनी, मोती मिश्र, विपुल सिंह, राज मिश्र, बब्लू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें