सिद्धार्थनगर। लुंबिनी नेपाल में चल रहे इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लुंबिनी व पूरवाघाट के बीच खेला गया। जिसमें लुंबिनी ने पुरवाघाट को पांच विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया है।
टास जीतकर पूरवाघाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर मे 176 रन बनाए। जवाब में लुंबिनी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 रनों की पारी खेलने पर टुले थापा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को दो लाख व उपविजेता को एक लाख रुपये इनाम दिया गया। इंडो-नेपाल कैनवास बाल प्रतियोगिता मे बड़ी संख्या में भारतीय व नेपाली दर्शक मौजूद रहे।