फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचाव के संसाधन नाकाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से बचाव के संसाधन नाकाफी
विज्ञापन

- हर साल आग की भेंट चढ़ जाती है किसानों की हजारों एकड़ फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गेहूं की फसलों को आग से बचाने के लिए जिले में संसाधन नाकाफी हैं। ऐसे में फसल की सुरक्षा के लिए किसानों को ज्यादा सतर्क रहना होगा।
नेपाल सीमा से सटे जनपद की गिनती तराई क्षेत्र के रूप में होती है। जिले 85 प्रतिशत आबादी खेती निर्भर है। यहां मुख्य तौर दो फसल किसान लगाते हैं। नेपाल से निकली नदियों के उफान से जहां धान की फसल नष्ट हो जाती है। वहीं, गेहूं के सीजन में आग से तबाही मचती है। जिले हर साल आग की तबाही में हजारों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो जाती है। किसान के साथ ही प्रशासन बेबस रहता है। कारण जिले में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। हर तहसील पर फायर स्टेशन नहीं है और न ही आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन। ऐसे में हर साल किसान तबाही के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि किसान आगे से बचाव के लिए खुद तैयार रहे। क्योंकि आग लगी तो प्रशासन के भरोसे फसल नहीं बचा पाएंगे।
---
जिले में इतने रकबे पर हुई है गेहूं की खेती
कृषि विभाग से जुड़े जानकारों के मुताबिक जिले में लगभग सवा दो लाख हेक्यटेयर भूमि पर रबी की फसल है। इसमें दो लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल होगी। जबकि 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसो, चना, मटर सहित रबी के सीजन की अन्य फसल है।
विज्ञापन

---
कितना है आग से बचाव का इंतजाम
स्वीकृत उपलब्ध
वाटर टेंडर टाइप बी 4500 लीटर दो एक
वाटर टेंडर टाइप बी 2000 लीटर दो दो
पोर्टेबल डीजल पंप दो एक
बोलेरो कैंपर दो दो
डीआई 207 हाईप्रेशर पंप 400 लीटर दो एक
---
आग लगने की घटना
2019 - 143
2020 - 131
2021 - 387
---
नोट : यह आंकड़ों में दर्ज घटनाएं हैं, जहां दमकल की टीम ने आग बुझाया
---
---
इन तहसीलों में नहीं है फायर स्टेशन
जिले में नौगढ़ और डुमरियागंज में फायर स्टेशन बना हुआ है। बांसी में भूमि अधिग्रहण कर ली गई है, ठेका भी हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसी तरह इटवा और शोहरतगढ़ क्षेत्र में फायर स्टेशन बनाने के लिए जमीन मिल गई है। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भी जा चुकी है। यहां निर्माण के लिए संस्था का नामित है। उम्मीद है कि यहां भी जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

---
आग से बचाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगजगी की घटना को रोकने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जो भी संसाधन मौजूद हैं, उससे पूरे मनोयोग के साथ फायर स्टेशन की टीम आग बुझाने का कार्य करेगी। संसाधन बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
- सुरेशचंद रावत, एएसपी सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें