फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला बदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया तिवारी निवासी जिला बदर अपराधी ऐश मोहम्मद उर्फ समीर को पुलिस ने बुधवार रात उसके घर से अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पथरा, डिड़ई और बांसी थानों में कुल सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि समीर के खिलाफ वर्ष 2024 में पथरा थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्ष 2025 में बांसी थाने में भी गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी वर्ष पथरा और बांसी थानों में उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें