फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काली पट्टी बांध जताया विरोध कल से होगा महा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध सभा की।
समिति के सदस्यों ने कहा कि बुधवार को भी विरोध किया जाएगा, जबकि बृहस्पतिवार से महा आंदोलन किया जाएगा।
समिति ने निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। एसडीओ योगेश बघेल ने कहा कि आगे भी संघर्ष जारी रहेगा, उसके बाद महा आंदोलन किया जाएगा।
समिति ने चेतावनी दी कि निजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए पाॅवर काॅर्पोरेशन प्रबंधन कंसल्टेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल रद्द करे, अन्यथा अनावश्यक तौर पर ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का वातावरण बन रहा है। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाॅवर काॅर्पोरेशन प्रबंधन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया के तहत 23 जनवरी को शक्ति भवन में प्री-बिडिंग कांफ्रेंस करने जा रहा है। इस दौरान जेई अनिल यादव, यादवेश राय सहित अन्य मौजूद रहे।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें