फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भीषण गर्मी में भी घर-घर पहुंच रहे शिक्षक, कर रहे जनगणना

Tue, 02 Jun 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सकारपार। जनगणना अभियान के तहत पूरे देश में शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक और शिक्षामित्र भीषण गर्मी और जेठ की तपती दोपहरी के बीच घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य में जुटे हुए हैं। इस चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा के बावजूद कर्मियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।
बांसी ब्लॉक क्षेत्र के देवपुर गांव के टोले-मोहल्लों में सोमवार सुबह से ही जनगणनाकर्मी और शिक्षामित्र अनुज कुमार सिंह और संतोष कुमार सिंह दस्तावेज और रजिस्टर लेकर लोगों के घर पहुंच रहे हैं और परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। गर्मी का प्रकोप इतना अधिक है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, लेकिन जनगणना कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना कार्य में लगे शिक्षामित्र अनुज कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी जनगणना कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करना आसान कार्य नहीं है, फिर भी शिक्षक पूरी मेहनत और धैर्य के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने कर्मियों को पानी और छांव की व्यवस्था कर सहयोग भी किया। जून माह की प्रचंड गर्मी के बीच चल रहा यह अभियान शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को दर्शाता है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट हो रहा है कि शिक्षक केवल शिक्षा तक सीमित नहीं हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण से जुड़े हर दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें