विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेती स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर सीएमओ कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डाॅ. आशीष अग्रहरि की अध्यक्षता में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इसमें 40 लोगों ने रक्तचाप जांच कराई। इसमें पांच उच्च रक्तचाप के रोगी को चिह्नित किए गए। पांच उच्च रक्तचाप रोगी में तीन पहले से थे, जबकि दो रोगी को चिकित्सीय सलाह दी गई। उनको जिला अस्पताल में दवा के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान डाॅ. बीएन चर्तुवेदी, सुनील चौधरी, समीर सिंह, डाॅ. राहुल मौजूद रहे। संवाद