फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन समाज के लिए प्रेरणा का सार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर स्थित राप्ती नदी तट पर बृहस्पतिवार को महार्षि बाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जन्मोत्सव, सम्मान समारोह व सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सर्व समाज के लोगों के साथ विधि विधान से पूजन के बाद महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। वाल्मीकि समाज के 265 लोगों को अंगवस्त्र व सुंदरकांड पाठ की पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि का जीवन सर्व समाज के लिए प्रेरणा का सागर है।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि समाज को धर्म मार्ग पर आगे बढ़ाने और समाज को मजबूत बनाने की विचारधारा की अगुवाई करने वाले महर्षि बाल्मीकि किसी समाज विशेष के नहीं बल्कि समस्त समाज के पथ प्रदर्शक हैं।
महर्षि बाल्मीकि, समस्त ऋषियों में सर्वप्रथम कवि माने गए हैं, उन्होंने भगवान श्रीराम से जुड़े महाकाव्य रामायण की रचना की थी। कार्यक्रम के अंत में भारी संख्या में बाल्मीकि व सर्व समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर सामूहिक सहभोज किया।
विज्ञापन

इस दौरान वाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष विनय किशोर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें