सकारपार। बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से निकलकर मुडार छिबिया जाने वाली लिंक रोड पर नाले पर बने पुल के अप्रोच में कटान हो रही है। इस सड़क से आने- जाने वाले लोगों को कभी भी खतरा हो सकता है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इधर नहीं पड़ रही है।
क्षेत्र के बांसी- धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से मुडार छिबिया जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड पर सिसहनिया गांव के दक्षिण नाले पर बने पुल के अप्रोच में कटान हो रही है। जो कभी भी इस सड़क से आने - जाने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन सकती है। पुल के पास सड़क घुमावदार है। इससे घने कोहरे में आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता है।